इस जहरीले पौधे को छूने मात्र से ही चली जाती हैं जान

By: Ankur Tue, 01 Sept 2020 6:44:40

इस जहरीले पौधे को छूने मात्र से ही चली जाती हैं जान

पर्यावरण में संतुलन बनाने के लिए पेड़-पौधों का बड़ा महत्व माना जाता हैं। हरियाली बढ़ाने और शुद्ध हवा पाने में पेड़ बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। पेड़ अपनी सुंदरता के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ ऐसे भी हैं जो खतरनाक साबित हो सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत जहरीला हैं और इसे छूने मात्र से ही जान चली जाती हैं। हम बात कर रहे हैं जाइंट होगवीड पौधे की जिसे किलर ट्री के नाम से जाना जाता हैं।

गाजर की प्रजाति वाले इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। ये पौधा इतना जहरीला है कि इसे छूने भर से हाथों पर फफोले पड़ जाएंगे। वैसे तो यह पौधा देखने में इतना सुंदर लगता है कि अधिकांश लोगों का मन इसे छूने के लिए ललच जाता है। लेकिन इसे छूते ही 48 घंटे के अंदर इसके दुष्प्रभाव शरीर पर दिखने लगते हैं।

weird news,weird plant,most poisonous plant,hogweed ,अनोखी खबर, अनोखा पौधा, किलर ट्री, होगवीड, जहरीला पौधा

वैज्ञानिको का मानना है कि यह पौधा सांप से भी ज्यादा जहरीला होता है। अगर आपने कभी इस पेड़ को स्पर्श कर दिया तो कुछ ही घंटों में आपको महसूस होगा की आपकी पूरी त्वचा जलने लगी है। बता दें कि इस किलर ट्री की लंबाई अधिकतम 14 फीट तक होती है। ये पौधा ज्यादातर न्यूयार्क, पेंनसेल्वेनिया, ओहियो, मेरीलैण्ड, वाशिंगटन, मिशिगन और हेम्पशायर में पाया जाता है।

इस पौधे को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि यदि कोई इस पौधे को स्पर्श कर ले तो, उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। अभी तक इस पौधे से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई सटीक दवा भी नहीं बन पाई है।

जाइंट होगवीड के जहीरीले होने का कारण है इसके अंदर पाए जाना वाला सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन, जो इसे खतरनाक बनाती है। लेकिन इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वातावरण में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड को बैलेंस करने में अपनी अहम भूमिका निभाता हैं।

ये भी पढ़े :

# एक श्राप के चलते 700 साल से इस गाँव में नहीं बनी किसी भी घर में दूसरी मंजिल

# क्या आप जानते है हाथी के पॉटी से भी बनती हैं कॉफ़ी, कीमत 67000 रुपए प्रति किलो

# मां की जान बचाने के लिए 5 साल के बच्चे की टॉय एंबुलेंस आई बहुत काम, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

# इस गांव की अनोखी भाषा दुनियाभर में कोई नहीं जानता, यहां की चरस भी है काफी मशहूर

# काइट फेस्टिवल के दौरान पतंग की पूंछ में उलझी बच्ची, उड़ गई हवा में, देखे वीडियो

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com